पडरौना डोल मेला देख घर लौट रहे बाइक सवार युवक खम्‍भे से टकराए चालक की मौत, तीन गम्भीर रूप से घायल

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर :  सोमवार को पडरौना-खिरकिया रोड पर मटियरवा के सामने एक बाइक  पोल से टकरा गई। जिसमें चालक की मौत हो गयी व उस पर सवार अन्य 3 लड़के गम्भीर रूप से घायल हैं। सभी जिला अस्पताल में भर्ती हैं।

 

सोनवल निवासी 4 लड़के पडरौना डोल मेला से एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। वापस लौटते समय इनकी बाइक पोल से टकरा गयी। एक्ससीडेंट में घायल  चन्दन  यादव पुत्र कपिल देव, अखिलेश यादव  पुत्र  नंदकिशोर व राहुल यादव पुत्र संजय यादव अस्पताल में भर्ती हैं। बिट्टू यादव पुत्र जोगिंदर यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

 

एम्बुलेंस 108 की सहायता से  सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती  कराया गया। मेला से वापस लौट रहे खिरकिया के युवकों ने एम्बुलेंस को बुलाया। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *