चिकित्सा शिविर में हुआ पशुओं का निःशुल्क इलाज  गोष्ठी में पशुपालकों को मिला गुरुमंत्र

[object Promise]
Report vivek kumar

हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के ग्राम कदनपुर मजरे खोंझिया में मदर डेयरी व दुग्ध संकलन केंद्र खोंझिया द्वारा पशुपालक गोष्ठी तथा पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। पशु चिकित्सा शिविर में दुधारू पशुओं के स्वास्थ्य का परीक्षण डॉक्टर शरद वर्मा ने किया।

इस अवसर पर पशुपालकों को सम्बोधित करते हुए मदर डेयरी के क्षेत्रीय प्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि पशुओं की अच्छी नस्ल के लिए कृत्रिम गर्भाधान की जरूरत है । समय-समय पर पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण एवं उचित इलाज से ज्यादा दुग्ध उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। इस मौके पर दो सौ पशुओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण के साथ बीमारियों का इलाज तथा कृत्रिम गर्भाधान किया गया।

गोष्ठी में मुख्य रूप से डा. कृष्णन साहनी,पंकज सिंह, जीत बहादुर सिंह, अमित, संदीप यादव, सुनील यादव, हरगोविंद मौर्य, राजेश यादव, एचपी सिंह, रोहित सिंह, अरुण यादव, अंजनी यादव एवं भुवनेन्द्र सिंह सहित सैकड़ों पशुपालक मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *