कुशीनगर : आत्मघाती हमले के विरोध में सूरजनगर बाजार में कैंडल जलूस निकाल फूंका पुतला

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले में देश के वीर जवानों की शहादत में रविवार को सूरजनगर बाजार क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक संगठनों द्वारा कैंडल जुलूस निकाल आतंकवाद का पुतला फूंका गया। समाजसेवी, नेताओं में आतंकवाद को समाप्त करने के आंखों में ज्वाला भड़क उठा। बलकुडिया बाजार मे कैंडल जूलूस निकाल आतंकवाद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें अजहर मसूद, पाकिस्तान, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।
जिसका नेतृत्व समाजिक कार्यकर्ता अभिषेक शर्मा ने किया। और उन्होने कहा कि वीर जवानों को धोखेबाजी से कायराना हरकत कर मारने वाले आतंकवादियों को सीने में गोली से भून राख करने की जरूरत है।
जुलूस बाजार से निकल अकबरपुर,तेजवलिया,उसरा टोला,बिरईठ,नौका टोला,धर्मपुर आदि गांव घुमते हुए पुनः बलकुडिया बाजार मे आकर समाप्त हुआ। इस मौके पर गोलू जायसवाल,मनीष सिंह,दुर्गेश सिंह,राकेश गुप्ता, नवनीत सिंह,पप्पू आदि मौजूद रहे।
हियुवा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजन जायसवाल के नेतृत्व में सूरजनगर बाजार मे शहीद जवानों के मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इसके उपरांत कार्यकर्ताओं न कैंडल जुलूस निकालकर गांधी चौक पर पाक पीएम इमरान खान एवं अजहर मसूद का पुतला फूंक आतंकवाद का विरोध किया।
शिव मंदिर सरपतही खुर्द प्रागंण मे प्रधानमंत्री इमरान खान व अजहर मसूद का पुतला जलाया।जिसका अगुवाई बजरंग दल जिला मीडिया प्रभारी रितेश दूबे ,शशिप्रताप मिश्र,अवधेश प्रजापति ,संजय दूबे कर रहे थे।इस दौरान अभिषेक दूबे,बृजेश शुक्ल, सन्दीप, शुभम,अतुल मिश्र विरेंद्र,विजय,
बदरी,विशाल,राजू ,सागर,छोटू शुक्ल आदि मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *