Delhi| वैसे तो भारत मे महंगाई ने सभी की कमर तोड़ रखी है। पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामो ने सभी की चिंता बढ़ा रखी है लोग महंगाई से ताहिमाम कर रहे। विपक्ष लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार को घेर रहा है। वही इस बीच बड़ी खबर यह आ रही है कि देश की बड़ी तीन पेट्रोलियम कंपनी को कच्चे तेल की कीमत में हुई वृद्धि के बाद भी दाम न बढ़ाने के चलते नवंबर से लेकर मार्च के बीच 2.25 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।
मूडीज इसवेस्टर्स की ओर से आई एक रिपोर्ट के मुताबिक इंडियन ऑयल कारपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन को इस नुकसान का सामना करना पड़ा है। उनको यह नुकसान इस कारण हुआ है जब इन कम्पनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम में हुई बढ़ोत्तरी के बाद भी पेट्रोल डीजल के दाम नहीं बढ़ाए।
मूडीज की रिपोर्ट में कहा गया है कि बाजार में मौजूदा कीमतों के आधार पर पेट्रोलियम विपणन कंपनियों को वर्तमान में पेट्रोलियम की बिक्री पर लगभग 25 डॉलर प्रति बैरल और डीजल पर 24 डालर प्रति बैरल का घाटा हुआ है।
Leave a Reply