उपजिलाधिकारी महोदय बिंदकी द्वारा अवैध निर्माण को गिराए जाने का आदेश विगत 30 मार्च 2018 को जारी किया गया था जिसे अब तक गिराया न जाना इनकी अवैध भू माफियाओं के साथ साफ संलिप्तता जाहिर करता है मानों भू माफियाओं ने इन्हें पैसों के बोरों से खरीद लिया हो या फिर बिंदकी उपजिलाधिकारी भू माफियाओं के हर काले कारनामों को अपने पद की आड़ में छुपाने के एवज में भू माफियाओं से मोटी रकम ले रखी हो l
इतना ही नहीं एक नहीं दो नहीं बल्कि भू माफियाओं की जितनी भी फेहरिस्त खोली जाएं उतनी ही कम है फिर चाहे वो जिस भी विभाग का मामला हो हर विभाग में हो रहे अवैध कामों को संरक्षण उनके ही विभाग के अधिकारी देते मिल जाएंगे l
ऐसा ही भू माफिया से रिलेटेड एक और मामले को हम आपको बता देना चाहते हैं विगत दिनों एक अवैध भू माफिया द्वारा सार्वजनिक नजूल भू खण्ड में अवैध निर्माण कार्य करा रहा था जिसे हाई कोर्ट में जनहित याचिका में चुनौती दी गयी थी जिसे मा० उच्च न्यायालय द्वारा अंतर्गत धारा 133 crpc समक्ष न्यायालय उपजिलाधिकारी बिंदकी के यहाँ भेजा गया था जिसे मा० महोदय ने आज तक न तो निर्माण कार्य को रोकने का कोई आदेश पारित किया गया और न ही अब तक भू माफियाओं को सम्मन जारी किए गए हैं और निर्माण कार्य अनवरत भू माफियाओं द्वारा चलवाया जा है l
निर्माण कार्य को रोके जाने हेतु जब जरिये ट्विटर पुलिस अधीक्षक महोदय को सूचित किया गया तो थाना प्रभारी बिंदकी द्वारा बताया गया कि वर्तमान में कोई निर्माण कार्य नहीं चल रहा है जब कि वर्तमान में निर्माण कार्य चालू है भू माफिया का आतंक हर रोज बढ़ता ही जा रहा है l
इन सभी तथ्यों की जानकारी माननीय जिलाधिकारी महोदय अनंजेय सिंह को भी दी गयी लेकिन उनके द्वारा मामले को संज्ञान न लिया जाना कहीं न कहीं अपने विभाग को बचाने में साफ दिखाई पड़ रही है जरूरी भी है जब भ्रष्टाचार की जड़ें जिले तक फैली हो तो भ्रष्टाचार रुके भी तो क्यों जब आला अफसर ही कोई एक्शन न लें तो नीचे का अफसर तो अपनी जेब गर्म ही करेगा जिलाधिकारी महोदय का बयान तो सिर्फ अखबारों में भू माफियाओं के खिलाफ सिंघम बना रहता है लेकिन जब हकीकत में काम करने की बारी आती है तो वही अखबार जिसमे जिलाधिकारी का बयान होता है वही चबा कर फेंके गए चिंगम की तरह हो जाता है जैसे चिंगम के रैपर को खोलो चिंगम खाओ चबाओ और फेंक दो ठीक उसी तरह आओ अखबारों में बयान दो दूसरे दिन उन अखबारों को उठाओ चबाओ और फेंक दो l
भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में कि जिस तरह खुद नाम बदलने के नाम पर करोड़ों रुपये देश का बर्बाद कर रही है ठीक उसी प्रकार उनके अधिकारी भू माफियाओं को संरक्षण दे देकर करोड़ो डकारने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा जब राजा ही अपने पद का गलत इस्तेमाल करेगा तो उनके सहयोगी नौकर शाह कौन से कम राजा करोड़ों रुपये इस देश की जनता का नाम बदलने में बर्बाद कर रहे तो उनके नौकर शाह करोड़ों अवैध भू माफियाओं से डकार रहें l
Leave a Reply