[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के बसहिया बनवीरपुर टोला पिपरा निवासी एक 22 वर्षीय छात्र के साथ गांव के ही युवक द्वारा मारपीट कर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित छात्र ने कोतवाली पडरौना की पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
उक्त कोतवाली पडरौना पुलिस को दिए गए तहरीर में पीड़ित छात्र आजाद पुत्र हजरत ने जिक्र किया है कि गांव के ही गुड्डू का लड़का फैज से पूर्व में किसी बात को लेकर हुए झगड़े के मामले में एक वर्ष पहले पुलिस के सामने सुलह समझौता हो गया था। पीड़ित छात्र आजाद का आरोप है.कि शनिवार को अपने घर से पड़रौना कोचिंग पढ़ने गया हुआ था ।
पडरौना रेलवे स्टेशन पर चाय पी रहा था कि.गांव के ही फैज पुत्र गुड्डू ने पीछे से राठ से सर में वार कर दिया.जिससे सर में काफी गंभीर चोटें आई हैं.पीड़ित छात्रा आजाद ने कहा कि फैज सर में वार कर घायल करने के बाद गोली मारने की भी धमकी दी है। इस सिलसिले में पीड़ित छात्रा आजाद ने कोतवाली पडरौना सिधुवा चौकी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
Leave a Reply