लखनऊ । राणा प्रताप मार्ग मोतीमहल वाटिका लान में 20 से 29 सिंतबर तक चलेगा राष्ट्रीय पुस्तक मेला। पुस्तक प्रेमीयों के लिए इस बार लखनऊ में होने वाले पुस्तक मेले में कई नामी गिरामी प्रकाशन भी एक छत के नीचे उपलब्ध रहेंगे।
यह सत्रहवाँ राष्ट्रीय पुस्तक मेला होगा जो इस बार महात्मा गांधी की 150 वी जयंती को समर्पित होगा और यही इसकी थीम भी होगी। बापू के बारे में आपको पूरी जानकारी यहाँ मिलेगी। उद्घाटन के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को आमंत्रित किया गया है।
महात्मा गांधी के बारे में कुछ अनछुई या अनसुनी बातें भी आपको यहां के मंच पर बताई जाएंगी। बापू के सम्मान में गुजरात को अथिति राज्य भी पहली बार बनाया गया है। अब हर साल अतिथि राज्य का सिलसिला चलता रहेगा अब हर साल किसी ना किसी राज्य को अतिथि राज्य बनाया जाएगा।
आपको यहां पर लगभग 40 प्रकाशन की विभिन्न प्रकार की पुस्तकों को पढ़ने का मौका मिलेगा। मेले में पहली बार आंखों के फ्री चेकअप का कैम्प एस्सेलोर, ऑप्टिपरेनियोर और आई क्यू कंपनियों के सौजन्य से पुस्तक प्रेमियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। साथ ही लखनऊ चार्टर्ड अकाउंटेंट सोसाइटी की ओर से युवाओं के लिए एक करियर काउंसिलिंग सेशन भी रखा गया है।
आपको फ्री में गुजराती और उर्दू भाषा सीखनी हो तो क्या करना होगा
ओरिएंटल लैंग्वेज लैब के सौजन्य से 21 से 29 तक उर्दू और 28 व 29 सितंबर को गुजराती भाषा की कक्षाएं चलेंगी इसके लिए आपको फोन नंबर 94506 92313 पर 20 सितंबर तक पंजीकरण करवाना है।ओरिएंटल लैंग्वेज लैब के संचालक दिव्य रंजन पाठक ने ये जानकारी दी।
कई राज्यों के नृत्य देख सकेंगे
22 को किरण फाउंडेशन के सौजन्य से ड्राइंग प्रतियोगिता व 21 से जॉइन हैंड्स फाउंडेशन व लोक आंगन के सौजन्य से रमेश पाल, सुबोध पांडे,संगीता चौबे, ज्योति रेखा सिंह व नंदनी जैसे प्रशिक्षकों के नेतृत्व में उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, उत्तर प्रदेश के लोक नृत्यों का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
Leave a Reply