[object Promise]
जिले में देर रात 9 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एक युवक सुबह पॉजिटिव पाया गया था। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 20 हो गई है। जिले के अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में एकाएक इजाफा हो रहा है।ये सारे पॉजिटिव मरीज महाराष्ट्र गुजरात राजस्थान दिल्ली प्रदेशों से आये हुए हैं सोमवार देर रात आईवीआरआई बरेली से आई 109 लोगों की रिपोर्ट में नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है।
डीएम वैभव श्रीवास्तव ने पॉजिटिव रिपोर्ट आने की पुष्टि की है।
[object Promise]
डीएम के मुताबिक यह लोग किन-किन इलाकों के रहने वाले हैं, इनके बारे में दिखाया जा रहा है। बता दें कि सुबह भी गजरौला के एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस तरह सोमवार को कुल 10 लोग पॉजिटिव आए हैं। जिले में अब पॉजिटिव एक्टिव मरीजों की संख्या 20 हो गई है।कल निकले पॉजिटिव मरीज अलग अलग क्षेत्र के हैं l
जिससे जिला प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गयी हैं कोरोना पॉजिटिव निकले सभी लोगों के गांव कसवों व आस पास को हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया है तथा सभी जगह बैरिकेटिंग कर दी गयी है जिला अधिकारी पीलीभीत बैभव श्रीवास्तव जिले की सारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं उन्होंने जनपद वासियों से सहयोग करने की अपील की है उन्होंने कहा जिला प्रशासन सारी चुनौतियों से लड़ने के लिए तैयार है जनता को सिर्फ लॉक डाउन का पालन करना चाहिए l
Leave a Reply