अचानक वर्षा से लाभ ही लाभ – प्रो.रवि प्रकाश

[object Promise]
रिपोर्ट सैय्यद मकसुदुल हसन
बल्दीराय सुल्तानपुर–बदलते मौसम के मिजाज से वर्षा होने के कारण गेहूँ की फसल को फायदा होगा ,जो किसान गेहूं की फसल समय से लगाये है उन्हे तीसरी सिंचाई तथा जो विलम्ब से गेहूं की फसल लगाएं है उन्हे दूसरी सिचाई का लाभ मिला है। जो किसान भाई सिचाई जल्द ही किये है उन्हें तेज बर्षा होने पर नुकसान हो सकता है। अतःपानी निकालने की व्यवस्था करे।

नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौधोगिक विश्व विधालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र बरासिन सुलतानपुर के अध्यक्ष प्रो. रवि प्रकाश मौर्य ने सलाह दिया है कि जिन दलहनी फसलों अरहर, चना, मटर ,मसूर , तिलहनी फसल जैसे सरसों ,अलसी मे फूल आ गये है , तेज हवा के कारण नुकसान होने की संभावना है ।परंतु जिन फसलों में फली बन रही है उसे फायदा होगा । सब्जियों में टमाटर ,बैंगन मिर्च ,गोभी को इस वर्षा से लाभ होगा। परन्तु आलू की फसल में बदली होने के कारण झुलसा बीमारी का प्रकोप हो सकता है। जो किसान भाई अगैती लौकी ,कद्दू नेनुआ तथा करेला लगाये है यदि पाला नही पड़ा तो फायदा होगा। आम में जिनमें अभी बौर निकल रहा है परंतु खिला नहीं है उन्हें लाभ होगा क्योंकि आम की धुलाई हो गई है .परन्तु जिन के फूल खिल गए हैं उन्हें नुकसान होने की संभावना है

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *