उन्नाव में में लोगों ने शुरू किया मंत्रियों और MPs के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

[object Promise]

उन्नाव/नई दिल्ली। उन्नाव गैंगरेप पीडिता जलने के बाद शुक्रवार रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गई। उन्नाव गैंगरेप पीड़िता ने शुक्रवार रात 11.40 बजे दम तोड़ दिया। दरिंदों ने पीड़िता को गुरुवार सुबह 95 प्रतिशत जला दिया गया था। गुरुवार रात दिल्ली लाई गई थी। सफदरजंग अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। आपको बताते जाए कि गुरुवार सुबह ही उन्नाव में 5 दरिंदों ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। आरोपियों में से एक पीड़िता के साथ हुए गैंगरेप का मुख्य आरोपी भी शामिल था।

अपडेट….
– उन्नाव में सांसद साक्षी महाराज पहुंचे ही थे। उनके खिलाफ कुछ लोगों ने प्रदर्शन किया है।

-यूपी सरकार के 2 मंत्री उन्नाव के लिए रवाना हो गए हैं। मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और कमल रानी वरुण उन्नाव जा रहे हैं।

-उन्नाव बलात्कार मामले का विरोध कर रही एक महिला ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के बाहर अपनी 6 साल की बेटी पर पेट्रोल छिड़क दिया। लड़की को इलाज के लिए इमरजेंसी में ले जाया गया है। वहीं, महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

  • उत्तर प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन करने पर पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर लाठीचार्ज किया।

  • भाजपा कार्यालय के बाहर कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प होने की सूचना मिल रही है। पुलिस- प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू करने के प्रयास कर रहे हैं।

-पीड़िता के शव का पोस्टमॉर्टम हो गया है। उन्नाव गैंगरेप पीड़िता का पार्थिव शरीर फिलहाल दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रखा गया है। इस बीच अस्पताल के बाहर गुस्साए लोगों ने हंगामा किया है।

–उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के निधन के बाद लखनऊ में विधानसभा के बाहर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव धरने पर बैठ गए हैं।

-उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने उन्नाव रेप पीड़िता के निधन पर कहा कि यह दुखद है कि पीड़िता आज हमारे बीच नहीं है। हम इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाने के लिए आज संबंधित अदालत में अपील करेंगे। हम मामले को दिन प्रतिदिन सुनवाई के लिए भी अपील करेंगे।

-यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्नाव की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, अत्यंत दुखद है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। सभी आरोपी पकड़े जा चुके हैं, सरकार उन्हें जल्द से जल्द सजा दिलवाएगी।

  • उन्नाव रेप पीड़िता के भाई ने कहा कि मेरी बहन मुझसे सिर्फ इतना कह सकी कि वह जीना चाहती है और दोषियों को फांसी पर लटकते देखना चाहती है। उन्होंने आगे कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि अपराधी एनकाउंटर में मारे जाते हैं या फांसी पर लटकाए जाते हैं, उन्हें जिंदा नहीं रहना चाहिए, यही हम चाहते हैं।

पीड़िता के पिता ने बताया कि प्रशासन ने बेटी की मौत की सूचना नहीं दी है। वहीं बेटी के लिए इंसाफ की गुहार लगाते हुए उन्होंने कहा कि बेटी के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए या दौड़ा-दौड़ाकर मारा जाए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *