रिपोर्ट योगेंद्र गौतम
बीघापुर /उन्नाव । ब्लाक संसाधन केंद्र बीघापुर में सेवारत शिक्षकों को लर्निंग आउटकम का प्रशिक्षण दिया गया ।जिसमें प्रोजेक्टर चार्ट एवं विभिन्न गतिविधियों का प्रयोग करते हुए शैक्षिक स्तर को बेहतर बनाने के लिए परिषदीय शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया प्रशिक्षक मनीष पांडेय अवनीश शुक्ल श्रीमती नंदिता मिश्रा एवं प्रदीप शुक्ला ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण कराया ।
एबीआरसी विजय सिंह पवन सिंह एवं वीरेंद्र कुमार ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया और अपने विचार व्यक्त कर विकासखंड बीघापुर के विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने व छात्र नामांकन बढ़ाने के लिए शिक्षकों को दिशा निर्देश दिए शिक्षकों में विश्वनाथ सिंह जय शंकर सिंह प्रभाकर शैलजा शिखा विजय संजीव मिश्रा गंगा प्रसाद पटेल संगीता रानी रजनीश अनिरुद्ध आदि शिक्षकों ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया।
Leave a Reply