[object Promise]
अमेठी। जिलाधिकारी शकुन्तला गौतम ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस, मुख्यमंत्री सन्दर्भ, आनलाइन सन्दर्भ, जनप्रतिनिधि सन्दर्भ की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान शिकायतों के निस्तारण में विलम्ब तथा अधिक सन्दर्भ डिफाल्टर की श्रेणी में होने के कारण जिलाधिकारी ने जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, अधि0 अभि0 ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, परियोजना अधिकारी डूडा तथा जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को प्रतिकूल प्रवृष्टि तथा थानाध्यक्ष थाना गौरीगंज/बाजार शकुल, तहसीलदार तहसील गौरीगंज/तिलोई, जिला कार्यक्रम अधिकारी को कठोर चेतावनी देने का निर्देश दिया।
उन्होने कहा कि समय सीमा के अन्तर्गत आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समय से करना सुनिश्चित करें। यदि शिकायतें डिफाल्टर की श्रेणी में पायी गई तों संबंधित अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि डिफाल्टर श्रेणी की शिकायतों का निस्तारण कर शून्य कर दिया जाए, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलिता न बरती जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में शिकायतो की माॅनीटरिंग शासन स्तर से की जाती है, यदि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण नहीं पाया जाता है तो शासन स्तर से सबंधित अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समय बद्ध तरीके से किया जाए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी ईश्वर चन्द्र, उपजिलाधिकारी गौरीगंज अमित कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आर0एम0 श्रीवास्तव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनोद मिश्रा सहित समस्त तहसीलदार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
Leave a Reply