व्यापारी पुत्र की हत्या को लेकर व्यापारियो ने किया प्रदर्शन,सौपा ज्ञापन

[object Promise]

रिपोर्टर- मन्नान अहमद लारी

ब्यूरो चीफ- कामेश्वर पाण्डेय

देवरिया, बीते दिन शहर के बीचों बीच हुए व्यापारी पुत्र की हत्या को लेकर नगर गल्ला एवं किसान कमेटी देवरिया के सदस्यों ने आज धरना प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों से सम्बंधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा।

विदित हो कि कल सुबह हुए व्यापारी पुत्र व ई रिक्शा चालक कपिल मद्देशिया की आज्ञात बदमाशो ने धारदार हथियार हत्या कर दिया। जिसके हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए आज व्यापारियो ने अपनी अपनी दुकानें बंद कर धरना प्रर्दशन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुचे जहाँ पीड़ित परिवार को पचास लाख रुपये और बदमाशो की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने की मांगों को जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन सौंपने वालो में जिलाध्यक्ष कौशल किशोर मद्देशिया,महामंत्री विजय मद्देशिया,राजेश जायसवाल,आकाश मद्देशिया,गुड्डू पहलवान,विशाल,सागर,अर्जुन, विक्की, सुनील,अजय,शिव कुमार,उमेश कुमार,जेपी जायसवाल सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *