जमशेदपुर । एक शख्स ने महिला से रुपयों की डिमांड करनी महंगी पड़ गई। खुद को ऐंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) का अफसर बताने वाले फणींद्र महतो को मंगलवार को महिलाओं ने दबोच लिया और उसकी पिटाई कर दी। पिटाई के बाद महिलाओं ने उसे मानगो थाने की पुलिस के हवाले कर दिया। फणींद्र महतो ब्लैकमेल की राशि लेने के लालच में ही महिलाओं के बिछाए जाल में फंसा और पुलिस के हत्थे चढ़ा। वह चाकुलिया के जमुना गांव का रहने वाला है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना मैंगो इलाके की है। आरोप है कि एक शख्स ने अपनी पहचान एसीबी अफसर के रूप में देते हुए महिला से 50 हजार रुपये मांगे थे। महिला ने रुपये देने के लिए इस शख्स को पहले से तय जगह पर बुलाया।
इसी दौरान महिला ने पुलिस को भी मामले की सूचना दे दी थी। जब फर्जी अफसर पैसे लेने के लिए पहुंचा तो महिला ने उसका स्वागत रुपयों की जगह चप्पलों से किया। विडियो में नजर आ रहा है कि पहले तो एक शख्स ने आरोपी को उठाकर सड़क पर पटक दिया और डंडों से पीटने लगा। इसी दौरान महिला चप्पल लेकर दौड़ पड़ती है।
#WATCH Jamshedpur: A woman thrashed a man, in Mango area, who posed as an Anti-Corruption Bureau Officer and demanded Rs 50,000 from her. The woman called him on the pretext of giving the money to get him arrested. Police is interrogating the man. #Jharkhand pic.twitter.com/98z9YDHOGd
— ANI (@ANI) May 8, 2019
इस वायरल हो रहे विडियो में दिख रहा है कि महिला ने ताबडतोड़ एक दर्जन से ज्यादा बार आरोपी पर चप्पलों की बौछार करते हुए जमकर धुनाई कर डाली। पुलिस ने किसी तरह बीच-बचाव करते हुए आरोपी शख्स को छुड़ाया और उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर मौके से ले गई।
मैंगो थाना प्रभारी अरुण मेहता का कहना है, महिला ने शिकायत की थी कि आरोपी ने एक पारिवारिक समस्या सुलझाने में मदद करने के नाम पर उससे 50 हजार रुपये मांगे थे। उसने खुद के एसीबी अफसर होने का दावा किया था। आरोपी के पास फर्जी आई-कार्ड (परिचय पत्र) भी मिले हैं।श् फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Leave a Reply