4 दिन के लिए बैंक कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर

खबर- आज से बैंक कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं और अब 4 दिन तक बैंक बन्द रहेगी। क्योंकि बैंक कर्मचारी 31 जनवरी तक के लिए हड़ताल पर जा रहे हैं। इससे पहले 28 जनवरी को महीने का चौथा शनिवार और 29 जनवरी को रविवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे.ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
हालाकि इस हड़ताल से ऑनलाइन बैंक सेवा प्रभावित नहीं होगी। ऑनलाइन लेन देन चलता रहेगा जिससे लोगों को पैसा के लेन देन की सुविधा रहेगी। बैंक कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने भारतीय बैंक संघ ने जानकारी दी है।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने यूएफबीयू के साथ जुड़ी एसोसिएशन यानी एआईबीईए, एआईबीओसी, एनसीबीई, एआईबीओए आदि ने हड़ताल का नोटिस जारी किया हैय बैंक कर्मचारियों ने अपनी मांग मनवाने के लिए 30 और 31 जनवरी 2023 को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल पर जाने की घोषणा की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *