नई दिल्ली। सीएए को लेकर दिल्ली में हो रही हिंसा के बीच एक दुकान से करीब 80 लाख रुपये की बीयर और वाइन लूट लिए गए। पीटीआई के मुताबिक, चांद बाग की एक शराब दुकान के मैनेजर राज कुमार ने कहा है कि उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को दो बार कॉल किया था। लेकिन पुलिस नहीं पहुंच सकी। ये घटना सोमवार शाम की है।

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में सोमवार को सीएए समर्थक और विरोधी गुटों में हिंसा भड़क उठी थी. हिंसा में एक पुलिसकर्मी सहित 13 लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 130 आम नागरिक घायल हो गए हैं। शराब दुकान के मैनेजर राज कुमार ने कहा- अचानक भीड़ दुकान में आ गई और तोड़फोड़ करने लगी। 75 से 80 लाख रुपये की शराब लूट लिए गए। हमने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे बड़ी संख्या में थे, इसलिए हम कामयाब नहीं हो सके।
मिया खलीफा ने बोल्ड पोज देकर हिलाया इंटरनेट, हाॅट वीडियो में दिखायी सेक्सी बाॅडी!

भीड़ ने शराब लूटने के साथ-साथ स्कैनर सिस्टम, एलईडी टीवी, सीसीटीवी सिस्टम, दो फ्रिज को भी तोड़ दिया. राज कुमार ने कहा कि उन्होंने 5.12 बजे और 9 बजे रात को पुलिस को कॉल करके शिकायत की थी।
राज कुमार ने शिकायत दर्ज करा दी है और इंतजार कर रहे हैं कि पुलिस मामले में कार्रवाई करे। हिंसा के दौरान नॉर्थ ईस्ट दिल्ली की कई दुकानों में हमलावरों ने आग भी लगा दी थी। पिछले दो दिनों में उत्तर पूर्व दिल्ली के कई क्षेत्रों से पत्थरबाजी, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं।

एहतियात के तौर पर दिल्ली में जाफराबाद, मौजपुर, बाबरपुर और चांदबाग इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है और लोगों को बेवजह बाहर ना निकलने की हिदायत दी जा रही है।
सेक्सी गर्ल नरगिस फाखरी ने अपनी सेक्सी अदाओं ने सोशल मीडिया पर ढहाया कहर, देखें हॉट वीडियोे !
दिल्ली पुलिस ने कहा है कि अभी तक 11 एफआईआर दर्ज कर ली है और उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। हिंसा में पुलिस का एक जवान शहीद भी हुआ है, जबकि दो अफसर घायल हुए हैं।

हिंसा के दौरान दिल्ली के शाहदरा के डीसीपी अमित शर्मा घायल हो गए थे. सोमवार की रात उनकी सर्जरी की गई। मंगलवार को उन्हें होश आ गया है और डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया।
Leave a Reply