जब एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज से डायरेक्टर बोला, ‘अपनी शर्ट खोलो और ब्रेस्ट दिखाओ…’

[object Promise]

नई दिल्ली : यौन उत्पीड़न के खिलाफ उठ रही दुनिया भर की आवाज में एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज ने भी अपनी आवाज मिलाई है। उन्होंने हॉलीवुड में अपने शुरुआती दिनों की आप-बीती सुनाई। हार्पर बाजार पत्रिका को दिए एक इंटरव्यू में जेनिफर ने बताया कि उन्होंने भी यौन उत्पीड़न झेला है। ठीक वैसे ही जैसे दुनिया भर की दूसरी कुछ महिलाओं ने झेला है।

लव-सेक्स की घिसीपिटी स्टोरी है – हेट स्टोरी 4

जेनिफर लोपेज ने बताया, ‘मुझे भी एक डायरेक्टर ने कहा कि अपनी शर्ट उतारो और मुझे ब्रेस्ट दिखाओ।’ जेनिफर ने बताया कि डायरेक्टर की बात मुझे असहज कर देने वाली थी। मेरी धड़कन बढ़ गई। वो डायरेक्टर मुझे अपनी फिल्म में लेने वाला था। ये लोपेज के करियर के शुरुआती दिनों की घटना है। लोपेज ने साफ किया कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया।

राखी सावंत ने सनी लियोन पर लगाए अश्लील आरोप, बोली- पोर्न इंडस्ट्री वालों को दिया मेरा नंबर

सिंगर, एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर जेनिफर लोपेज का कहना है कि किसी ऊंचे पद पर बैठे व्यक्ति के सामने खड़े होना थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन ये हमें तय करना है कि क्या करना चाहिए। हाल ही में कई हॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपने यौन उत्पीड़न की दास्तां सुनाई थी। इसमें लिंडा कार्टर ‘वंडर वुमेन’ टीवी शो के दौरान की आपबीती बताई थी। हालांकि उन्होंने भी जेनिफर लोपेज की तरह किसी का नाम उजागर नहीं किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *