झारखण्ड में लगातार जारी अवैध बालू खनन, प्रशासन खामोश

[object Promise]

रिपोर्ट विवेक चौबे

मझिआंव- नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत स्थित पानी टंकी के पास कोयल नदी पर बालू घाट का समय सीमा बहुत ही पहले समाप्त हो चुकी है। पत्राचार के माध्यम से महामहिम राज्यपाल झारखंड को लिखते हुए झामुमो नेता व अल्पसंख्यक के केन्द्रीय अध्यक्ष ने बताया कि निर्धारित लंबाई-चौड़ाई सीमा क्षेत्र से 4 गुना अधिक संवेदक द्वारा बालू का उठाव कर लिया गया है।

अभी भी अवैध तरीके से बालू का उठाव जारी है।जबकि क्षमता से अधिक बालू का उठाव हो पहले ही हो चुका है। जगह-जगह पर काफी गड्ढे हो गए हैं। पानी का लेयर भी काफी नीचे चला गया है।उक्त स्थल का भौतिक सत्यापन कराई जा सकती है।जेसीबी तक प्रयोग किया जा रहा है। लगभग एक माह पूर्व अंचलाधिकारी-कमल किशोर ने काफी संख्या में ट्रैक्टर जब्त किया था।कई दिनों तक बालू का उठाव बंद कराई गई थी।लेकिन पैसा लेनदेन कर सेटिंग हो गयी और पुनः बालू का उठाव चालू हो गया। बालू उठाव कार्य में जिला खनन पदाधिकारी, अंचलाधिकारी व उनके कर्मचारी पूरी तरह शामिल हैं।अब आगे चलकर मझिआंव में पानी का हाहाकार मचने का उम्मीद है। ऐसे भी गर्मी यहाँ पानी का समस्या हो जाता है। अतः आग्रह पूर्वक कहना है कि बालू घाट समय सीमा समाप्त होने केंद्रीय बाद भी अबैध उठाव पर अवीलंब रोक लगाते हुए बालू घाट का सीमा क्षेत्र से 4 गुना अधिक लंबाई चौड़ाई अवैध बालू उठाव उक्त स्थल का भौतिक सत्यापन के साथ ही जिला खनन पदाधिकारी गढ़वा,अंचलाधिकारी मझिआव पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की कृपा की जाए। उक्त विषय की जानकारी प्रतिलिपि के माध्यम से एक एक प्रतिलिपि मुख्य सचिव झारखंड सरकार,सचिव खनन विभाग रांची,उपायुक्त पलामू प्रमंडल, उपायुक्त महोदय गढ़वा, पुलिस अधीक्षक गढ़वा व जिला खनन पदाधिकारी गढ़वा को प्रेषित किया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *