नोडल अधिकारी कामिनी रतन चौहान ने जनपद के विभिन्न विभागों का किया औचक निरीक्षण

[object Promise]

By Sayed Maksoodul Hasan

अमेठी। जनपद की नोडल अधिकारी आयुक्त वाणिज्य कर कामिनी चैहान रतन ने जिलाधिकारी शकुन्तला गौतम के साथ गौरीगंज स्थित 04.40 करोड़ की लागत से बन रहे निमार्णाधीन अग्निशमन केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधि0 अभि0 लों0नि0वि0 को बिल्डिंग में प्रयोग हो रहे मसाले की सैंपलिंग कराने के निर्देश दिये। अग्निशमन केन्द्र सी एण्ड डी एस यूनटि 51 रायबरेली द्वारा निर्माण किया जा रहा है उन्होंने बिल्डिंग को भूकम्प रोधी, उसमें पानी की व्यवस्था आदि सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक विद्यालय पचेहरी का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान पानी की पर्याप्त व्यवस्था न होने, शौचालय में गंदगी को देखकर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए शौचालय की नियमित सफाई तथा समुचित पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिय। उन्होंने बच्चों को अभी तक स्वेटर वितरण न होने पर बीएसए से कारण पूछा तथा मिड-डे-मिल के बारे में जानकारी लिया।
[object Promise]
इस दौरान उन्होंने बच्चों से पढाई के बारे में पूछा तथा मौजूद प्राधानाचार्य को बच्चों को हरी सब्जियों के बारे में बताने का निर्देश दिया।   इसके बाद नोडल अधिकारी ने थाना जामों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस में 202 शिकायतों में से 04 शिकायतें लंबित पायो जाने पर उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जो शिकायते राजस्व विभाग व भूमि विवाद से सबंधित है उनके निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम बनाकर भेजने के निर्देश दिये। इसके बाद उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जामों का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने ब्लाक जगदीशपुर का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने दिव्यांग छोटेलाल को ट्राईसाइकिल वितरित किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *