गौ हत्यारो पर रायबरेली पुलिस की धड़पकड़ हुई तेज, 3 ईनामिया गिरफ्तार

[object Promise]

Report Sandeep Pandey

सलोन/रायबरेली-   पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली के कुशल नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी सलोन के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनाँक 11 सितम्बर 2020 को थाना सलोन पुलिस टीम द्वारा मुखविरखास की सूचना पर दिनांक 08 अगस्त 2020 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुअसं -498 / 2020 धारा -506 भादवि व 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम से सम्बंधित 20-20 हजार रुपये (कुल -60 हजार रुपये ) के इनामिया 03 अभियुक्तों  नूर मोहम्मद पुत्र फतेअली, कमाल पुत्र जलाल मोहम्मद व गौस मोहम्मद पुत्र वली निवासीगण आशिकाबाद थाना सलोन रायबरेली को नहर कोठी के पास से नियमानुसार गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

 

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों पर पूर्व में ही श्रीमान पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी थाना सलोन जनपद रायबरेली ,उप – निरीक्षक शुभम सिंह यादव थाना सलोन जनपद रायबरेली,मुख्य आरक्षी चालक कृष्ण नारायण मिश्रा थाना सलोन जनपद रायबरेली, आरक्षी पुष्पेन्द्र सिंह थाना सलोन जनपद रायबरेली, आरक्षी मुकेश द्वितीय थाना सलोन जनपद रायबरेली, आरक्षी कर्मवीर सिंह थाना सलोन जनपद रायबरेली,आरक्षी रवि चौरसिया थाना सलोन जनपद रायबरेली,आरक्षी अभिषेक निषाद थाना सलोन जनपद रायबरेली,महिला आरक्षी सोनिया थाना सलोन जनपद रायबरेली मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *