[object Promise]
भ्रष्टाचार के खिलाफ जिलाधिकारी ने की बड़ी कार्यवाही।
रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
सुलतानपुर।।जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने कहा कि रिश्वत लेना व देना दोनों ही कानूनी अपराध है, इसमें जो भी लिप्त पाया जायेगा उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी तथा उसे जेल भेजा जायेगा।
जिलाधिकारी आज यहाॅ जनता दर्शन में जनता की शिकायते सुन रही थी। इसी दौरान उनके समक्ष एक रिश्वत का प्रकरण संज्ञान में आया। शिकायतकर्ता वंशराज भगवान दास ग्राम जयसिंहपुर खुर्द तहसील जयसिंहपुर ने अपने शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि जयसिंहपुर खुर्द में तैनात लेखपाल जगदंिम्बका प्रसाद यादव ने प्रार्थी से 800 रूपया घूस लिया था, जिसकी सी0डी0 प्रार्थी ने प्रार्थना पत्र के साथ संलग्नकर 3 जनवरी 2019 को दिया था, जिसमें अभी तक कोई कार्यवाही न होने की जानकारी दी गई।।
Leave a Reply