एसटीएफ लखनऊ व पुलिस ने 12लाख की अवैध शराब के साथ 9 गिरफ्तार।

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

कुल 338 पेटियों (15630 शीशियो) में लगभग 3126 ली० अवैध अपमिश्रित शराब , 8000 खाली शीशी, 950 रैपर, 25059 बारकोड, 2000 ढक्कन, (कुल कीमत लगभग 12 लाख) व 01 सफारी गाड़ी तथा 01 पिकअप के साथ 09 अभियुक्त गिरफ्तार ।

अमेठी।।पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम के निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ अमित नागर के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी तिलोई राजकुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में अवैध शराब के विक्रय एवं निष्कर्षण के विरुद्ध चलाये जा रहे।

अभियान के क्रम में संयुक्त टीम एसटीएफ लखनऊ, थाना मोहनगंज पुलिस व आबकारी टीम द्वारा थाना क्षेत्र मोहनगंज के ग्राम जमुरवा से विनय कुमार सिंह के घर के हाते से अवैध अपमिश्रित शराब का प्रतिरूपण करते हुए कुल 9 अभियुक्तों को समय करीब 00.35 बजे रात्रि पकड़ लिया गया । पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही व बरामदगी का विवरण निम्नवत है।गिरफ्तार अभियुक्तों का विनय सिंह,विजय बहादुर,सरवन कुमार,हरिनाम,राममिलन ,अखिलेश,शमशाद, राहुल गोस्वामी, रविशंकर द्विवेदी। वही नवीन जायसवाल नि0 ग्राम पूरे मितई थाना बाराबंकी व प्रदीप जायसवाल उर्फ नन्हू नि0 छजलापुर थाना मिलएरिया जनपद रायबरेली फरार चल रहे है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *