रायबरेेेेली, मनीपुर भटेहरी निवासिनी युवती ने क्षेत्र के ही बाबूगंज निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। युवती नेे आरोप लगाया कि आरोपित ने शादी करने की भी बात कही और बहला फुसलाकर कई बार यौन शोषण भी किया। जब ये बात दोनों के परिजनों को पता चली तो शादी करने को लेकर हामी भर ली, लेकिन शादी की बात पर टाल मटोल करता रहा। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पिछले वर्ष फरवरी में डूंडी बाग गांव में एक रिश्तेदार के यहां शादी कार्यक्रम में गयी थी। वहां बाबूगंज निवासी युवक से उसकी जान पहचान हुई और उसके बाद नजदीकी बढ़ती गयी। इस दौरान उस युवक ने शादी करने की भी बात कही और बहला फुसलाकर कई बार यौन शोषण भी किया। जब ये बात दोनों के परिजनों को पता चली तो शादी करने को लेकर हामी भर ली, लेकिन काफी वक्त बीतने के बाद भी शादी को लेकर आरोपित व उसका परिवार टाल मटोल करता रहा।
Leave a Reply