अब चुटकियों में होगा आधार कार्ड में करेक्शन , बार बार कैफे दौड़ने की समस्या खत्म

बाजार:- आज के समय मे आधार कार्ड का काम हर जगह लगता है वही कई बार हम देखते है कि कुछ लोगो के आधार कार्ड में उनका नम्बर नाम या उम्र गलत पड़ी होती है। जिसके चलते उनके बनते हुए काम भी बिगड़ जाते हैं और वह अपने आधार कार्ड को सही करवाने के लिए इधर उधर भटकते रहते हैं और कई बार साइबर कैफे का चक्कर भी काटते हैं। वही कई लोग आधार कार्ड बनवाने के लिए आधार सेवा केंद्र जाते हैं तब उनकी इस समस्या का समाधान होता है लेकिन आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे रास्ते जिससे आपकी यह समस्या चुटकियों में सोल्ब हो जाएगी।

पोस्ट ऑफिस की ले मदद:-

आधार कार्ड के माध्यम से काम करने वाला संगठन यूआईडीएआई (UIDAI) कहता है कि आधार कार्ड होलडर अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जानकारी अपने आधार कार्ड को अपडेट करवा सकते हैं। वही अगर आपका आधार कार्ड नहीं बना हुआ है तो आप इसके लिए पोस्ट ऑफिस से अपना नामांकन भी करवा सकते हैं।
जानकारी के लिए बता दें भारत मे कई बैंक और पोस्ट ऑफिस के ब्रांच आधार सेवा केंद्र की तरह काम कर रहे हैं। जिससे आप इन केंद्रों पर आधार नामांकन (Aadhaar Enrolment) और बायोमैट्रिक अपडेट (Biometric Update) जैसी सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस में आधार के संदर्भ में दो तरह की सेवाएं प्राप्त होती है।

Aadhaar Enrolment:

इस सेवा के तहत कोई भी व्यक्ति अपना आधार कार्ड पोस्टऑफिस में बनावा सकता है। इसके लिए उसे महज पोस्ट ऑफिस जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। 

Aadhaar Update:

इसमे कोई भी व्यक्ति बड़ी आसानी से पोस्ट ऑफिस जाकर अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, एड्रेस और डेट ऑफ बर्थ एडिट करवा सकता है। इसके लिए पोस्ट ऑफिस में 50 रुपये का शुल्क भी देना होता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *