बांसी घाट पर डीएम समेत सांसद के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने किया गंगा आरती

बांसी घाट पर डीएम समेत सांसद के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने किया गंगा आरती

पडरौना,कुशीनगर। कार्तिक पूर्णिमा के पूर्व संध्या पर पडरौना शहर से 8 किलोमीटर उत्तर स्थित बांसी घाट पर गंगा महाआरती का आयोजन किया गया। जिसे वाराणसी के विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्राच्चार के साथ गंगा महाआरती की गई। महाआरती के मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दूबे,डीएम डॉ.अनिल कुमार सिंह,मेला अधिकारी/डीपीआरओ आरके द्विवेदी के अलावा हिदू संगठनों से जुड़े लोग व भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा यूपी व बिहार के सैकड़ों लोग आरती में शामिल हुए। 201 दीप जलाकर मां गंगा का पूजन किया गया। गंगा पूजन के बाद आरती की। इस मनोरम दृश्य को देखने के लिए नगर के अलावा गैर जनपद के लोग गंगा तट पर सोमवार की शाम पहुंच गए थे।

 

इस दौरान श्रद्धालुओं ने 201 दीप जलाए। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि आसमान से गंगा तट पर तारे उतर आए हो। वहीं  बांसी घाट पर महिला व पुरुषों ने गंगा की धारा को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे का उद्घोष किया। तत्पश्चात स्नान की सिलसिला आधी रात के बाद शुरू हो गया। स्नान के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किया हुआ था। आधी रात से शुरू हुए कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान लोगों ने पवित्र गंगा और तमसा में डुबकी लगाई और पुण्य के भागीदार बनें। स्नान के दौरान पानी में नाव पर नाविक की टीम चक्रमण करती रही।

 

हियुवा के पूर्व जिला प्रभारी अजय गोविद राव शिशु, जिला संयोजक चंद्र प्रकाश चमन, राजन जायसवाल,गोल्डी,भाजपा नेता अंशुमान बंका,चिन्टू शुक्ला जायसवाल,किशोर यादव,अमित जायसवाल,प्रधान राजीव मिश्रा, निखिल उपाध्याय,राकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *