पीलीभीत पूरनपुर एक महिला टीबी रोग से कई महीनों से पीड़ित चल रही है, इसके चलते महिला की आर्थिक स्थिति कमजोर होती चली गई। गुरूवार को नेकी की दीवार के गुरमेल सिंह के नेतृत्व में कई लोगों ने पीड़ित महिला को सहायता राशि प्रदान की। नगर के मोहल्ला चौक निवासी एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली महिला को टीबी रोग होने पर परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। परिवार की लाचार हालत को संज्ञान में लेते हुए सभासद एवं अधिवक्ता मुकेश गुप्ता ने नेकी टीम से महिला की मदद करने का आगृह किया था।
इसके बाद महिला की स्थिति सोशल मीडिया के जरिये लोगों के जहन तक पहुंची और कई लोग मदद को सामने आये। इसके साथ ही गुरूवार को पीड़ित महिला के घर जाकर आर्थिक मदद की और ईलाज कराने में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पहले दिन सहायता राशि देकर आर्थिक मदद करने वालों में मुख्य रूप से पवन गुप्ता, बलराम प्रजापति, गुरमेल सिंह, राहुल सक्सेना एड0, सुरजीत सिंह संटू, लोकेश सिंघल, मंगल सिंह, मीनू बरकाती शामिल हैं।
Leave a Reply