[object Promise]
नई दिल्लीः कई राजनेता भले ही सुर्खियों में ज्यादा रहते हो लेकिन संसद में उनकी सक्रियता उम्मीद से काफी कम रहती है। देश के सांसदों-विधायकों पर नजर रखने वाली संस्था पीआरएस ने कुछ आकड़े पेश किए हैं जिनके मुताबिक कई सासंदों की संसद में उपस्थिति का राष्ट्रीय औसत 80 प्रतिशत और बहस में हिस्सा लेने का 57.5 और सवाल पूछने की सक्रियता केवल 231 प्रति सांसद रहा। हालांकि आकड़ों के मुताबिक सोनिया गांधी संसद में काफी सक्रिय रहीं। संसद में उनकी अटेंडेंस 71% रही। वहीं इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी फिसड्डी साबित हुए। 47 वर्षीय राहुल गांधी की संसद में 54 प्रतिशत उपस्थिति रही। इतना ही नहीं उन्होंने अब तक सिर्फ 11 बहसों में ही हिस्सा लिया।
सुब्रह्मण्यम स्वामी बोले, श्रीदेवी की हत्या की गई
Leave a Reply