भाजपा ने बोला हमला साेनिया गांधी, नवजोत सिंह सिद्धू पर, कहा…

भाजपा ने बोला हमला साेनिया गांधी, नवजोत सिंह सिद्धू पर, कहा…

नई दिल्ली। भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू हो या सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड के माध्यम से बार-बार हिंदुस्तान के खिलाफ और कहीं न कहीं पाकिस्तान के पक्ष में बोलते नजर आते हैं।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी की नेशनल हेराल्ड जिस प्रकार से शांति और सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रही है, ये निंदनीय है। भारत की सर्वोच्च न्यायालय और भारत की न्याय प्रणाली से अच्छी न्याय प्रणाली पूरे विश्व भर में नहीं है और उस न्याय प्रणाली पर उंगली उठाने का काम कांग्रेस की माउथ पीस नेशनल हेरालड एक शर्मनाक तरीके से करती है।

भाजपा प्रवक्ता ने बताया कि नवजोत सिंह सिद्धू और कांग्रेस पार्टी का पाकिस्तान में जाकर हिंदुस्तान को बदनाम करने साजिश है। नवजोत सिंह सिद्धू का ये कहना कि ‘हम मार रहे हैं और वो (पाकिस्तान) बचा रहे है’ ये कांग्रेस की मनोस्थिति दर्शाता है। अगर जान से कोई मारने का काम करता है तो ये पाकिस्तान करता है। हमारे जवानों को मारने का काम करता है वो पाकिस्तान करता है।

भाजपा प्रवक्ता ने बताया कि नवजोत सिंह सिद्धू वो करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन में पाकिस्तान की ओर से मुख्य अतिथि के रूप में जाते हैं और भारत के पहले जत्थे में भी नहीं जाते है। करतारपुर कॉरिडोर और राम जन्मभूमि को लेकर जिस प्रकार कांग्रेस का रवैया रहा है वो आज हमारे सामने उजागर हुआ है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *