सिखों को खालिस्तानी बताने वाले बयान पर कंगना के खिलाफ केस दर्ज

डेस्क। सिख समुदाय को खालिस्तानी आतंकवादी कहने के मामले में फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट शैलेंद्र यादव ने FIR दर्ज करने का आदेश दिया हैं। इस मामले की अगली सुनवाई 30 अप्रैल को होगी। 

बता दें कि गोविंद नगर लेबर कालोनी निवासी सरदार रंजीत सिंह खालसा ने एक्ट्रेस कंगना के खिलाफ कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर प्राथमिकी की मांग की थी।

जिसके मुताबिक अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर सिख समुदाय के लोगों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए 20 नवंबर 2021 को विवादित पोस्ट साझा की थी। 

इससे कोर्ट में केस को मजबूती मिली और सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचने और कार्रवाई न होने पर जनाक्रोश बढ़ने का तर्क प्रस्तुत किया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *