मुंबई। महाराष्ट्र में आज भाजपा नेताओं की बैठक होगी। इस बैठक में भाजपा नेता सरकार बनाने को लेकर रणनीति पर चर्चा करेंगे। सरकार बनाने को लेकर जारी गतिरोध के बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भाजपा से पूछा है कि क्या सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते वह सरकार बनाना चाहती हैं। इस बीच आदित्य ठाकरे ने शनिवार देर रात विधायकों से मिलने पहुंचे थे। सूत्रों के मुताबिक आदित्य ठाकरे ने शिवसेना विधायकों के साथ तड़के करीब 5 बजे तक बैठक की है।
चुनाव परिणाम आए दो सप्ताह गुजर जाने के बाद भी लेकिन महाराष्ट्र की कोई भी पार्टी या गठबंधन दल अभी तक सरकार बनाने का दावा पेश नहीं कर पाए हैं। आगे की रणनीति क्या होगी, इसे लेकर आज भाजपा की कोर कमेटी की बैठक होगी। इसकी जानकारी पार्टी नेता चंद्रकांत पाटिल ने दी। इधर शिवसेना ने राज्यपाल कोश्यारी की इस पहल का स्वागत किया है।
आपको बताते जाए कि शनिवार मध्य रात्रि को महाराष्ट्र की 13वीं विधानसभा का कार्यकाल पूरा हो गया लेकिन अगली सरकार को लेकर अभी तक रुख स्पष्ट नहीं है। महाराष्ट्र के भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने बताया कि हमें राज्यपाल की ओर से पत्र मिला है। हमारी कोर कमेटी आज बैठक करेगी और अगली कार्रवाई के बारे में चर्चा की जाएगी।
Leave a Reply