ब्रिटेन: ब्रिटेन में इस समय सत्ता का संकट जारी है। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जॉनसन के इस्तीफे के बाद यहां प्रधानमंत्री के चुनाव की प्रक्रिया आरंभ हुआ। वही इस चुनाव में भारतीय मूल के ऋषि सुनक ओर लिज ट्रस अंतिम चरण में पहुंचे हैं। भारतीय मूल के ऋषि सुनक के मे हर कोई जानता है लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं लिज ट्रस के बारे में जो अंतिम चरण में सुनक को टक्कर दे रहे हैं ओर विपक्षी दल सुनक की जगह उन्होंने ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनते देखना चाहते हैं।
लिज एक ऐसी महिला है जिनकी उम्र 46 साल की है यह अपनी इस उम्र में दो बार ब्रिटेन की विदेश मंत्री बनी। इससे पहले यह ल 15 साल पहले लेबर की मारग्रेट बैकेट विदेश मंत्री बनी थीं। लिज ने ब्रिटेन की कई हाई प्रोफाइल पोस्ट पर अपनी सेवाएं दी है। वही प्रधानमंत्री पद के लिए अंतिम चरण में यह सुनक को टक्कर देंगी। इस अंतिम चरण में पार्टी के 1.6 लाख सदस्य पोस्टल बैलेट से मतदान करेंगे. 5 सितंबर को ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री के नाम का एलान होगा।
अगर हम पांचवें दौरे के मतदान की बात करे तो इसमे ऋषि सुनक को सबसे अधिक 137 वोट मिले हैं, जबकि लिज़ ट्रस को 113 वोट मिले। वही अब अंतिम चरण में चुनाव के लिए सुनक की राह आसान नही है सुनक को लिज से जहां कांटे की टक्कर मिलेगी वही विपक्ष व बोरिस जॉनसन सुनक के खिलाफ है। अब ऐसे में अंतिम चरण में लिज के सामने सुनक को काफी चुनौतीपूर्ण तरीके से खुद को साबित करना होगा।
जाने लिज का इतिहास:
लिज का जन्म 1975 में ऑक्सफ़ोर्ड में हुआ था। लिज के पिता गणित के प्रोफेसर व माता नर्स थी। लिज केवल 4 साल की उम्र में स्कॉटलैंड में पैस्ले चली गईं थीं। 1983 में जब लिज एक थियेटर कर रही थी तो उनकी राजनेता बनने की रुचि जगजाहिर हुई थी। उन्होंने अपने स्कूल के एक नाटक में मारग्रेट थैचर का रोल प्ले किया था। इस नाटक के बाद लिज का परिवार लीड्स चला गया। उन्होंने वहां के सेकेंडरी स्कूल में अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की।
लिज के व्यवहार के बारे में उनके परिजनों का कहना है कि उन्हें हारना बिल्कुल नही पसन्द है। वह जब हारने लगती है तो वह खेल छोड़कर गायब हो जाती है। लिज को दर्शनशास्त्र, राजनीति और अर्थशास्त्र का बेहतर ज्ञान है। इसके साथ ही वह राजनीति में काफी सक्रिय रही ओर उन्होंने अपनी राजनीतिक में अच्छी जगह बनाई। राजनीति के आरंभिक दौर में वह में लिबरल डेमोक्रेट्स के साथ रहीं और बाद में कंज़रवेटिव्स पार्टी के लिए सक्रिय रहते हुए काम किया। यह साल 2001 और 2005 के आम-चुनावों में हेम्सवर्थ और काडर-वैली से कंज़रवेटिव पार्टी की उम्मीदवार रही। साल 2006 में इन्हें ग्रीनिच की काउंसलर चुना गया। 2008 में लिज ने राइट-ऑफ़-सेंटर रिफ़ॉर्म थिंक टैंक के उप-निदेशक के तौर पर काम करना शुरू किया।
लिज 2010 में, टोरी पार्टी की सुरक्षित दक्षिण पश्चिम नॉरफ़ॉक सीट से 13,140-वोट बहुमत के साथ विजयी रहीं और सांसद चुनी गईं। 2012 में, सांसद बनने के दो साल बाद वह बोरिस सरकार का हिस्सा बनी ओर वह सरकार में बतौर शिक्षा मंत्री शामिल हुईं। 2016 में, वह थेरेसा मे के नेतृत्व वाली सरकार में जस्टिस सेक्रेटरी (न्याय मंत्री) बनीं इसके बाद 2019 में बोरिस जॉनसन ने प्रधानमंत्री बनने के बाद, ट्रस को अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री का कार्यभार सौंपा गया। वही अब वह प्रधानमंत्री की दौड़ में है और सुनक को तगड़ी टक्कर दे रही है।
Leave a Reply