खिरकिया पुल को पुनः निर्माण कराए जाने की मांग को लेकर बंजरगी यादव ने दी आंदोलन की चेतावनी

[object Promise]

पडरौना, कुशीनगर। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बंजरगी यादव ने कहा की पडरौना शहर से सटे माने जाने वाले खिरकिया स्थान के निकट पुल का पुनः निर्माण को लेकर तीन सप्ताह पहले हमने अपने विभिन्न सहयोगियों के साथ जिलाधिकारी को एक पत्र देकर मांग करने के अलावा चेतावनी दी थी कि इस पुल का जल्द निर्माण नही हुआ तो हम आन्दोलन करेंगे । जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बजरंगी यादव मंगलवार को नगर के एक होटल मे प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारो से मुखातिब थे ।
उन्होंने ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा की हमने तीन सप्ताह पहले डीएम से मांग किया था कि पडरौना नगर से सटे खिरकिया से होकर बांसी जाने वाले मार्ग खिरकिया स्थान के निकट बने पुल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है जिससे को राहगीरो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
श्री यादव जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पडरौना नगर से सटे खिरकिया पुल मार्ग गड्डे तब्दील होकर छतिग्रस्त हो जाने से यहां आने जाने वाले राहगीरों के साथ छात्र,छात्राओ को जोखिम भरा चलने को विवश होना पड़ रहा है। यहा से होकर निकलने वाले चार पहिया वाहनों से लगने वाला जाम से लोगो को निकलना मुश्किल हो जाता है, जिससे पूरा खिरकिया बाजार जाम हो जाता है ।
उन्होंने एक सवाल के जबाब मे कहा की इस पुल को जल्द निर्माण कराने के लिए जिलाधिकारी को भेजे पत्र से मांग के बावजूद जिला प्रशासन ने इस समस्या का हल निकलाने मे अब तक कोई रुची दिखाई है। जिला पंचायत सदस्य बजरंगी यादव पहलवान ने चेतावनी दी थी है कि अगर उक्त पुल का जल्द निर्माण कार्य को लेकर एक सप्ताह के भीतर जिला प्रशासन ने अपने ओर से रुची नही दिखाई तो हम लोगो का एक बडा सामूहिक आन्दोलन करेगा ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *