भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का विमान उस समय 15 मिनट के लिए गायब हो गया। जब मारिशस के हवाई सीमा में घुसते ही सुषमा स्वराज के वीवीआईपी विमान का संपर्क एटीसी से टूट गया। हांलाकि भारतीय विदेश मंत्रालय ने सुषमा स्वराज के लापता विमान के बारे में कोई पुष्टि नहीं की। हम आपको बता दें कि शनिवार को भारतीय विमान प्राधिकरण में उस समय हड़कंप मच गया जब विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के विमान का संपर्क पूरी दुनिया से 15 मिनट के लिए कट गया।
खबरों के अनुसार मॉरिशस ने चेन्नई एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया। चेन्नई एयर ट्रैफिक कंट्रोल ही एम्ब्रायर ईआरजे 135 ‘मेघदूत’ से आखिरी बार संपर्क में था। एएआई के अधिकारी ने बताया कि विमान ने 4 बजे त्रिवेन्द्रम से उड़ान भरी थी। 4 बजकर 44 मिनट पर अलार्म बजने के बाद संबंधित लोग विमान को लेकर सतर्क हो गए। अधिकारी के अनुसार अनियमित वीएचएफ कॉम्युनिकेशन की वजह से समुद्री इलाकों में इस तरह की समस्या अक्सर आती है।
बता दें कि वीवीआईपी विमान मेघदूत का संपर्क हवाई क्षेत्र में पहुंचने के बावजूद मॉरीशस एयर ट्रैफिक कंट्रोल से नहीं हो सका। करीब 13-15 मिनट तक विमान से संपर्क टूटा रहा। इस दौरान मॉरीशस ने अलर्ट भी जारी किया जिसके बाद सुषमा स्वराज के प्लेन से दोबारा संपर्क हो गया। एयर ट्रैफिक कंट्रोल का काम देखने वाली एयरपोर्ट्स अथॉरिटी इंडिया के सूत्र के अनुसार एटीसी आमतौर पर समुद्री एयरस्पेस के ऊपर 30 मिनट तक इंतजार करने के बाद विमान के गायब होने का ऐलान कर देता है।
विदेश मंत्री के विमान ने जब मॉरीशस के एयरस्पेस में प्रवेश किया तो वहां के एटीसी के साथ करीब 12 मिनट तक विमान का संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद मॉरिशस ऑथरिटी को इमरजेंसी अलार्म बटन दबाया गया।
Leave a Reply