बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर का संविधान शुद्ध तौर पर लागू हो जाये तो देश में कोई भी गरीब नहीं रहेगा : भाजपा सांसद

[object Promise]

गौरव जायसवाल
लखनऊ। दाऊलसफा के बी ब्लाक के कामन हाल में अखिल भारतीय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कर्मचारी कल्याण संगठन द्वारा आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बहराइच लोकसभा से भाजपा संासद सवित्री बाई फूले ने कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया।
[object Promise]
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज तक दलितों  को उनका अधिकाार नहीं मिला हैं। अगर बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर का संविधान शुद्ध तौर पर लागू हो जाये तो देश में कोई भी गरीब नहीं रहेगा।
एससी/एसटी एक्ट के बारे में बताया कि बहुजन समाज पर जा कानून बनाया है 9वीं सूची में डाल जाये। सिर्फ 2019 के चुनाव को देखते हुए एससी/एसटी एक्ट पर राजनीति हो रही है। कार्यक्रम में संगठन के  राष्ट्रीय महासचिव हरपाल सिंह दलितों के उत्थान के लिए अपनी बात रखी। कार्यक्रम में सी.डी. गौतम, ई.एस.एस.राम, राजेश प्रसाद, राम प्रकाश, आर.बी. सिंह, राम सिंह, आचार्य रामलाल, त्रिलोकी चन्द्र सहित कई गणमान्य लो उपस्थित थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *