जल्द इंसान मिलेंगे एलियंस से

Business:- हजारों वर्षों ने वैज्ञानिक इस गुत्थी को सुलझाने में जुटे हुए हैं कि क्या पृथ्वी के बाहर भी जीवन है और कोई व्यक्ति क्या पृथ्वी के बार किसी अन्य ग्रह पर अपना जीवन यापन कर सकता है। वही कई फिल्मों में एलियंस का जिक्र भी है जिसके बाद हर कोई यह भी जानने के लिए बेताब हैं कि क्या एलियंस होते हैं या नहीं। लेकिन अभी तक एक भी वैज्ञानिक इस बात का पुख्ता सबूत नहीं दे पाया है कि वास्तव में एलियंस है और पृथ्वी के बाहर भी जीवन है। लेकिन अब इस संदर्भ में नासा ने एक दावा किया है और कहा है कि आगामी कुछ सालों के बाद इंसानों की मुलाकात एलियंस से हो जाएगी।

40 साल तक अंतरिक्ष एजेंसी में कार्यरत रह चुके जिमे ने यह दावा किया है कि यह वास्तव में आश्चर्यजनक है लेकिन यह सच है जब कुछ सालों बाद इंसान एलियंस से मिलेगा। क्योंकि हम काफी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं हम इतना तो जानते हैं कि आकाशगंगा में कितने तारे है लेकिन हम यह नहीं जानते हैं कि दुनिया मे कितने तारे हैं। 
उन्होंने कहा कई ऐसी जगह है जहां पर सूर्य की रोशनी नहीं पहुंचती लेकिन वहां पानी की उत्पत्ति हो सकती है। लेकिन यह पानी केवल लिक्विड के रूप में बर्फ और वाष्‍प के रूप में हो सकता है। वही इस समय वैज्ञानिक एक ऐसे ग्रह की खोज में लगे हुए हैं जिसपर जीवन हो और व्यक्ति वहां जीवन जी सकें। वैज्ञानिक इस समय जिन ग्रहों की खोज में जुटे हुए हैं वह शुक्र मंगल और पृथ्वी जैसे होंगे कुछ ही वर्षो में हम अपने ब्रह्मांड के बारे में सबकुछ जान जाएंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *