जहरीली शराब के मामले में कुशीनगर पहुंची एसआईटी टीम जांच कर वापस लौटी

[object Promise]

रिपोर्ट उपेन्द्र कुशवाहा

कुशीनगर : तरयासुजान क्षेत्र में घटित हुए जहरीली शराब कांड की जांच के लिए मंगलवार को एसआईटी टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का दौरा करने के बाद टीम ने बेदूपार खलवा टोला व जवही दयाल चैनपट्टी में चौपाल लगाकर पीड़ित परिवारीजनों सहित ग्रामीणों का बयान दर्ज किया। दोनों गांवों में करीब दो घंटे तक पूछताछ व घटना को लेकर गहन जांच-पड़ताल करने के बाद टीम वापस लौट गई। एसआईटी टीम की जांच को लेकर प्रशासनिक अमले में काफी बचैनी रही।

जहरीली शराब कांड की जांच के लिए गठित एसआईटी टीम के मुखिया एडीजी रेलवे अशोक सिंघल की अगुवाई में दो सदस्यीय टीम मंगलवार को तरयासुजान थाना क्षेत्र में पहुंची। टीम की जांच को लेकर प्रशासन ने पहले से ही तैयारी कर रखी थी। आईजी गोरखपुर जयनरायन सिंह, डीएम डा. अनिल कुमार सिंह, एसपी राजीव नारायण मिश्र, एडिशनल एसपी गौरव वंशवाल व हरिगोविन्द मिश्र, एसडीएम प्रमोद कुमार, सीओ नितीश प्रताप सिंह टीम को सबसे पहले बेदूपार खलवा टोला में लेकर गये। यहां पहले से प्रशासन द्वारा आयोजित चैपाल में खैरटिया व बेदूपार खलवा टोला के पीड़ित परिवारीजन व ग्रामीण मौजूद थे। टीम ने मृतकों के परिवारीजनों सहित बीमार हुए लोगों से घटना के संबंध में बारीकी से पूछताछ कर जानकारी जुटाई।

बेदूपार में लगभग 45 मिनट समय व्यतीत करने के बाद टीम जवही दयाल खैरटिया टोला पहुंची। वहां भी पहले से लगे चौपाल में मौजूद लोगों ने अपना बयान दर्ज कराया। लगभग दो घंटे तक हर पहलू को ध्यान में रखकर छानबीन करने के बाद टीम वापस लौट गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *