अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

[object Promise]

बांगरमऊ उन्नाव क्षेत्र के विकासखण्ड गंजमुरादाबादनगर के क्षेत्र पंचायत कार्यालय के हितैषी सभागार में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अमर उजाला के बैनर तले अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें खंड विकास अधिकारी अमित कुमार सिंह, खंड शिक्षाधिकारी विनोद कुमार गौतम, नगर पुलिस चौकी प्रभारी राजेन्द्रकांत शुक्ला, नगर पंचायत की पूर्व चेयरपर्सन गौसिया बेगम, भाजपा के मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह, अमर शहीद कैलाश यादव की पत्नी किरन यादव, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की वार्डेन प्रमिला सिंह , उच्च प्राथमिक विद्यालय द्वितीय की सहायक शिक्षिका नसरीन फातिमा, उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रथम की प्रधान शिक्षिका उमा कनौजिया, के अलावा इन तीनों विद्यालयों की छात्राओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में अमर शहीद कैलाश यादव की पत्नी किरन यादव को उच्च प्राथमिक विद्यालय द्वितीय की सहायक शिक्षिका नसरीन फातिमा ने शाल उढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन उच्च प्राथमिक विद्यालय द्वितीय के प्रधान शिक्षक अखिलेश चंद्र शुक्ला ने किया। अंत में अमर उजाला के संवाददाता आनन्द प्रकाश जोशी ने कार्यक्रम के सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर आगन्तुकों का आभार प्रकट किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *