केंद्र ने दी सरकारी कर्मचारियों को एक और खुशखबरी, होंगे इतने प्रोमोशन

डेस्क। वैसे तो सरकारी कर्मचारियों के प्रोमोशन में सालों लग जाते हैं। पर इसी कड़ी केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने बड़ी घोषणा कर बताया है कि 1 जुलाई को 8,000 से भी ज्यादा सरकारी कर्मचारियों को बड़े पैमाने पर प्रमोशन देने के बाद अब एक बार फिर से कई अधिकारियों की पदोन्नती की तैयारी है। 

केंद्र सरकार की ओर से अगले दो से तीन सप्ताह में भीतर ही पदोन्नति की जानी है। इस संबंध में PIB ने ट्वीट करके यह जानकारी लोगों के साथ साझा की है। आपको बता दें कि, केंद्र सरकार की ओर से ग्रुप-A के ऑफिसर्स को अगले स्लॉट में प्रमोशन दिए जाने के आसार साफ दिखाई दे रहें हैं।

इसी बीच केंद्रीय सचिवालय राजभाषा सेवा ग्रुप-A के अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री Dr Jitendra Singh से मिलकर उन्हें उनकी लंबित पदोन्नति के बारे में बताया उन्होंने प्रतिनिधिमंडल से यह भी कहा कि उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा इसके साथ ही आने वाली बाधाओं का निवारण भी किया जाएगा।

बता दें कि इस मीटिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन भी दिया कि उनकी पदोन्नति के मामलों में नियमानुसार तेजी लाई जाए। इससे पहले 1 जुलाई, 2022 से डीओपीटी ने एक ही बार में तीन प्रमुख सचिवालय सेवाओं से संबंधित 8,089 से भी ज्यादा सरकारी कर्मचारियों को बड़े पैमाने पर पदोन्नति दी थी।

01 जुलाई 2022 को केंद्र सरकार ने तीन केंद्रीय सचिवालय कैडरों में 8000 से अधिक कर्मचारियों के प्रमोशन को लेकर निर्देश दिया था जिसके बाद केंद्रीय सचिवालय सर्विस प्रशासनिक सिविल सेवाओं में से एक है, यहां पर ग्रुप ए और ग्रुप बी पदों पर काम करने वाले कर्मचारी कार्य कर रहे होते हैं।

इसके पहले केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों में प्रशासनिक कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रमोशन देने का काम आखिरी बार साल 2019 में किया गया था। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *