ब्यूटी पार्लर में जयमाला से पहले तैयार हो रही दुल्हन के मोबाइल पर आए एक मैसेज ने सभी के होश उड़ा दिए

[object Promise]

कानपुर

ये मैसेज था दूल्हा का, जिसमें लिखा था कि शादी कैंसिल हो गई है. अब वे बारात लेकर नहीं आ रहे हैं.

दूल्हे का मोबाइल पर आया मैसेज और टूट गई शादी
कानपुर के पनकी थानाक्षेत्र के कंगागंज कॉलोनी की रहने वाली पुष्प लता की शादी महाराजपुर ​थाना क्षेत्र के गांव करौली निवासी क्रांति सिंह के साथ तय हुई थी. 28 अप्रैल को बारात आनी थी. लड़की के घर में बारात के स्वागत की तैयारी की जा रही थी. वहीं दुल्हन बनने जा रही पुष्प लता अपनी सहेलियों के साथ ब्यूटी पार्लर तैयार होने के लिए गई थी.

दूल्हे का मोबाइल पर आया मैसेज और टूट गई शादी
जब पुष्पलता ब्यूटी पार्लर में तैयार हो रही थी, तभी उसके मोबाइल पर मैसेज आया. ये मैसेज दूल्हे का था, जिसमें लिखा था कि अब वे बारात लेकर नहीं आ रहे हैं. शादी कैंसिल हो गई है. ये मैसेज पढ़कर दुल्हन के होशो-हवाश उड़ गए. उसने परिवार के लोगों को इस बात की जानकारी दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक जा पहुंचा. मौके पर पहुंची पुलिस को लड़की ने बताया कि लड़के वालों ने दहेज की मांग को लेकर शादी कैंसिल की है.

दूल्हे का मोबाइल पर आया मैसेज और टूट गई शादी
पुष्पलता ने साफ कहा कि अब वो इस लड़के से शादी करेगी भी नहीं, लेकिन लड़के और उसके घरवालों को सजा जरूर दिलवाकर रहेगी. उसने बताया कि इस तरह शादी कैंसिल होने से बहुत बड़ी बेइज्जती हुई है. शादी में 30 लाख का खर्चा किया गया है, 12 लाख रुपये की गाड़ी खरीदी गई थी, लेकिन दहेज लोभी लड़के वाले इससे खुश नहीं थे.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *