बलात्कारी को 6 महीने में हो फांसी: अरविंद केजरीवाल
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति जयहिंद के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए केजरीवाल ले कहा है कि बलात्कारियों पर कार्रवाई के लिए जितनी भी नई अदालतें चाहिए, दिल्ली सरकार उन्हें बनाने के लिए पैसे देने काे तैयार है.
बलात्कारी को 6 महीने में फाँसी हो, तभी बलात्कार रुकेंगे। इसके लिए जितनी भी नई अदालतें चाहिए, दिल्ली सरकार उसके लिए पैसे देने को तैयार https://t.co/5DCgtbgVia
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 7, 2017
बता दें कि स्वाति जयहिंद ने दिल्ली में सात साल की बच्ची के दुष्कर्म की शिकार होने के बाद ट्वीट किया था. जिसमें उन्होंने कहा कि देश में बच्चों के दुष्कर्म रोकने की मानसिकता बदलनी होगी. डर पैदा करना होगा. हर हाल में दुष्कर्मी को 6 महीने में फांसी देनी होगी. स्वाति ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से इस मामले में उच्च स्तरीय बैठक बुलाने की एक बार फिर मांग भी की है.
स्वाति के इसी ट्वीट को रीट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दुष्कर्मियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है. इसके लिए केजरीवाल सरकार ने अदालतों के निर्माण में पैसे देने के लिए भी कहा है.
Leave a Reply