वायरल: भीम आर्मी के कार्यकर्ता को सरेआम पीट कर लगवाए ‘जय माता दी’ के नारे

[object Promise]

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक दलित युवक की कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से पिटाई कर दी है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दलित युवक पर आरोप है कि उसने हिंदू देवी-देवताओं के पोस्टर फाड़े हैं। पिटाई के बाद युवक से ‘जय माता दी’ के नारे भी लगवाए गए  और गालियां भी दी। घटना पुलिस को तब पता चली जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने एफआई आर दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

“सेल्फीसाइड” है खतरनाक बीमारी, अगर आपको है तो करायें तुरंत इलाज

पुलिस के मुताबिक घटना मुजफ्फरनगर के पुखराजी थाने इलाके की है और उन्होंने दलित युवक के परिवार वालों की पहचान कर ली है। युवक की पिटाई वहीं के रहने वाले चार युवकों ने मिलकर की है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम भेज दी है।

इसरो के कार्टोसैट-2 सैटेलाइट ने भेजी पहली फोटो, स्पेस से ऐसा दिखाई दिया ये स्टेडियम

वहीं, स्ठानीय लोगों की मानें तो यह दलित युवक भीम आर्मी का कार्यकर्ता भी था। असल में  पिछले दिनों भीम आर्मी द्वारा हिंदू देवी देवताओं को आतंकवादी का नाम देकर देवताओं की तस्वीर घरों से उतारकर फाड़ते हुए वीडियो वायरल हुई थी। उस वीडियो में यह युवक भी शामिल था। हालांकि मुजफ्फरनगर पुलिस ने इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *