श्रीनगर। सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के एक जंगल क्षेत्र से एक आतंकवादी को दबोच लिया है और बड़ी मात्रा में हथियार, गोला बारूद बरामद किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पुलिस, राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ के एक संयुक्त अभियान में दचान तहसील के साउंदर गांव निवासी तारिक हुसैन वानी को सोमवार रात इखला पलामार जंगल में एक अस्थायी ठिकाने से गिरफ्तार किया गया।
इसी तरह राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में सीमा पार से घुसपैठ करने वाले पीओके के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारी गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
Leave a Reply