[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : पूरे भारत में कोरोना की जैसी वैश्विक बीमारी के चलते गरीब तबके के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उन्हीं परेशानियों को दूर करने के लिए गरीब वर्ग में अधिवक्ता व युवा समाज सेवी के लोग ऐसे गरीबों के घर जाकर भोजन सामग्री देने पहुंच रहे हैं।
कुशीनगर जिले के पडरौना क्षेत्र के गांव बेलवा जंगल चौरियां,नगर के अंबे चौक,गोलंबर मोहल्ला में गरीबों के घर जाकर भोजन सामग्री वितरण कर रहे हैं ।
इस दौरान गरीबों को भोजन सामग्री देने वालों में कलेक्ट्रेट से जुड़े अधिवक्ता प्रेम प्रकाश तिवारी, युवा समाजसेवी धनंजय पांडेय,गोलू शुक्ला,मनोज तिवारी आदी शामिल होकर गरीब तबके के लोगोंं में घूम करके भोजन का सामान वितरण कर आश्वासन दिया कि अगल बगल के पड़ोसी गरीबों में किसी को भी भूखे नहींं सोने दिया जाएगा।
Leave a Reply