[object Promise]
मॉस्को । रूस में हो रहे वर्ल्ड कप के दौरान आइसलैंड के फुटबॉलर रूरिक जिस्लेशन को अपने स्मार्ट लुक की वजह से श्सेक्स सिंबलश् का तमगा मिल गया। इसके नतीजतन 30 साल के इस फुटबॉलर के सोशल मीडिया फॉलोअर्स की तादाद एकाएक नए रेकॉर्ड बनाने लगी।
खास बात यह है कि इसमें सबसे बड़ी तादाद साउथ अमेरिकी फैन्स की है। ब्राजीलियाई ऐक्ट्रेस ग्रैबिएला लोपेस भी उन शुरुआती प्रशंसकों में थीं, जिन्होंने इस प्लेयर की पर्सनैलिटी को हाईलाइट किया।
ग्रैबिएला ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा- श्आखिर इतना क्यूट होना कैसे मुमकिन है।श् इसके बाद तो जैसे लड़कियों के बीच इस फुटबॉलर के स्मार्टनेस की चर्चा वायरल हो गई। हालांकि रूरिक ने अब कहा है कि उनका फोकस सिर्फ फुटबॉल पर है।
Leave a Reply