नई दिल्ली । कोरोना वायरस आउटब्रेक के दौरान लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के तुरंत समाधान के लिए सरकार ‘ट्विटर सेवा’ लेकर आई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने आज Twitter Seva लॉन्च की। सरकार की यह नई सर्विस पारदर्शी ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च की गई है जिसकी मदद से लोगों तक रियल टाइम में मदद पहुंचाई जा सके। इस सर्विस के जरिए सरकार कोरोना वायरस संक्रमण के दौर में बड़े स्तर पर लोगों से जुड़ सकेगी और उन्हें मदद पहुंचाई जा सकेगी।
केंद्रीय स्वास्थ मंत्री ने ट्विटर पर दी जानकारी
इस सेवा की घोषणा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने बताया कि अब भारतीय नागरिक @CovidIndiaSeva पर ट्वीट करके अपने सवालों के जवाब पा सकते हैं।
Experts will share authoritative public health information reg #COVIDー19 swiftly at scale, helping to build a direct channel for communication with citizens.
Post your queries!#CovidIndiaSeva @PMOIndia pic.twitter.com/9dPKh9Qklc— Dr Harsh Vardhan (@drharshvardhan) April 21, 2020
कैसे काम करती है ट्विटर सेवा
ट्विटर सेवा भारत सरकार की कस्टमाइज्ड लाइव क्वैरी सर्विस है। यह एक डैशबोर्ड पर काम करती है। इस डैशबोर्ड पर ट्विटर पर बड़ी संख्या में आ रहे सवालों का जवाब दिया जा सकता है। किसी ट्वीट के जरिए आई क्वैरी को यह रिजॉल्वेबल टिकट में बदलकर संबंधित विभाग को भेजता है जिससे तुरंत समस्या का समाधान किया जा सकता है।
ऐसे इस्तेमाल करें ट्विटर सेवा
ट्विटर पर @CovidIndiaSeva फॉलो करें जिससे आपको कोविड 19 से जुड़ी विश्वसनीय जानकारी मिलती रहेगी। इसके अलावा आप @CovidIndiaSeva पर ट्वीट कर सकते हैं। आपके कोविड 19 से जुड़े सवालों से संबंधित विभाग से आपको जवाब मिलेगा। ट्विटर पर इस सेवा का इस्तेमाल करने के लिए आपको कॉन्टैक्ट डीटेल, पहचान से जुड़े दस्तावेज और पर्सनल हेल्थ रेकॉर्ड्स देने की कोई जरूरत नहीं होगी।
Leave a Reply