रिपोर्ट ज़ाहिद अली
पीलीभीत थाना अमरिया के ग्राम भौनी में हुए एक लड़की के साथ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया।
भौनी निवासी लड़की पिता के द्वारा दी गयी तहरीर के अनुसार 1 सितंबर 2019 को रात के लगभग 8 बजे मेरी पुत्री पास के मेरे भाई के घर मे शौच को गयी थी वहाँ पर पहले से ही घात लगाए बैठे अपसार अली पुत्र शौकत शाह मेरी पुत्री को दबोजकर पास ही के इसरार अली पुत्र नबाब अली के गन्ने के खेत मे ले गया और उसके साथ बलात्कार किया लड़की के चीखने चिल्लाने पर घर के लोग गन्ने के खेत मे पहुंचे तब अपसार अली पुत्र शौकत शाह कहीं पर शिकायत करने पर इन्हें जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया ।
सुबह को अपसार अली के घर शिकायत करने मैं और मेरी पत्नी गए तव शौकत शाह,सराफत अली,तायरा बेगम,ने हमसे गलौच व मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी ।गाँव के गढ़मान्य लोगों ने मुझे समझाकर रोके रखा और कहा कि तेरी बेटी की शादी करा देंगें तू कहीं पर भी कोई शिकत मत करना लेकिन सभी लोग हमें चार पांच दिन तक गुमराह करते रहे और कुछ भी नही किया कल 7 सितंबर को प्रार्थी ने तहरीर थाना अमरिया में देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की ।
वहीं लड़की के पिता का कहना है वह एक गरीव व्यक्ति है जिसको गांव के गढ़मान्य लोग काफी दिनों तक रोके रहे और उस पर डरा धमका कर और पैसों का लालच देकर भी दबाव बनाया गया कि पैसे लेकर मामले को रफा दफा करदे क्योंकि लड़के बाला अमीर व्यक्ति है यही गाँव के लोग जब किसी गरीब का मामला होता है तब पंचायत करके तुरंत निपटा देते हैं और मेरी गरीबी के कारण मेरी इज़्ज़त की धज्जियां उड़ाने की कोशिश कर रहे थे ।
Leave a Reply