पोषण अभियान के अन्तर्गत जनपद स्तरीय कर्न्वजेन्स प्लान की बैठक सम्पन्न। 08 मार्च से 22 मार्च तक पोषण पखवारा मनाया जायेगा।

[object Promise]
ब्यूरो चीफ:सैय्यद मकसुदुल हसन

सुलतानपुर।।।जिलाधिकारी दिव्य प्रकाश गिरि के दिशा निर्देश/अनुमति से मुख्य विकास अधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में पोषण अभियान के अन्तर्गत जनपद स्तरीय कर्न्वजेन्स प्लान समिति की बैठक/कार्यशाला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गयी, जिसमें कर्न्वजेन्स एक्शन प्लान की महत्ता एवं विभिन्न बिन्दुओं पर विभागवार लक्ष्य प्राप्ति हेतु किये जाने वाले प्रयासों के विषय में सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा बताया गया।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पोषण अभियान के विभिन्न घटक तथा उनके द्वारा किये जाने वाले कार्यों की गहन मसीक्षा की गयी व विभिन्न विभागों के कार्य एवं दायित्व से सम्बन्धित विभागों को अवगत कराये जाने का निर्देश उनकी और से जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों को उपलब्ध कराये जाने हेतु दिया गया। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र के संसाधन एवं बच्चों के पोषण स्तर में सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित को दिये।

मुख्य विकास अधिकारी ने गांव में गठित समितियों को और सक्रिय किये जाने तथा गर्भवती माताओं व बच्चों को पोषाहार एवं औषाधियों को समय से वितरण कराये जाने तथा उसकी उपयोगिता आदि के सम्बन्ध में जानकारी दिये जाने पर विशेष बल दिया।
बैठक में भारत सरकार द्वारा संचालित पोषण अभियान एक वर्ष पूरा होने पर 08 मार्च से 22 मार्च तक आयोजित किये जाने वाले पोषण पखवारे में की जाने वाली गतिविधियों की चर्चा की गयी व 08 मार्च को किशोरी दिवस मनाये जाने तथा इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया साथ ही उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तैयार विकास खण्ड स्तरीय कर्न्वजेन्स प्लान के आधार पर जनपद स्तरीय कर्न्वजेन्स प्लान तैयार कर शासन को प्रेषित किये जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में निर्धारित वेबसाइट पर फीडिंग हेतु सम्बन्धित विभागों को प्रपत्र उपलब्ध कराये गये।
बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश सिंह ने पोषण अभियान के विभिन्न घटकों पर आवश्यक प्रकाश डालते हुए सभी विभागां से यह अपेक्षा की कि अपने-अपने विभागों के लक्ष्य पूर्ति हेतु सभी विभाग समयबद्ध कार्य सम्पादन करते हुए पोषण अभियान के इस लक्ष्य की प्राप्ति में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें। इस अवसर पर स्वस्थ्य भारत प्रेरक शिवानन्द शुक्ल द्वारा कर्न्वजेन्स एक्शन प्लान की महत्ता एवं विभिन्न बिन्दुओं पर विभागवार लक्ष्य प्राप्ति हेतु किये गये प्रयासों के विषय में प्रतिभागी अधिकारियों को बताया गया। बैठक के अन्त में डीपीओ द्वारा सभी अधिकारियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए जिला स्तरीय कर्न्वजेन्स प्लान समिति की बैठक समाप्त की गयी।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी डॉ0 डी0आर0 विश्वकर्मा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 राम आसरे, उप कृषि निदेशक शैलेन्द्र कुमार शाही, परियोजना निदेशक डीआरडीए शिवाकान्त द्विवेदी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत उदय शंकर सिंह, उपायुक्त श्रम रोजगार विनय कुमार श्रीवास्तव, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल, जिला पूर्ति अधिकारी संजय प्रसाद, जिला समाज कल्याण अधिकारी आर0बी0 सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय, उप जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के0के0 सिंह व अन्य अधिकारी तथा यूनीसेफ की आरे से राज्य सलाहकार सुश्री ख्याति वत्स, राज्य पोषण मिशन के मण्डलीय को-आर्डिनेटर अनिल सिंह सहित समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *