पीलीभीत तहसील अमरिया में हुए समाजवादी पार्टी के धरना प्रदर्शन में उमड़ा जनसैलाव

[object Promise]

अमरिया में आज समाजवादी पार्टी का धरना प्रदर्शन सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व कैविनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन हुए जिसमे किसानों की समस्याओं युवा वेरोजगारों आदि बर्गों की समस्याओं के लिए धरने को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री हाजी रियाज अहमद ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण पूरे प्रदेश में त्राहि त्राहि मची हुई है l चाहें वह कोई भी वर्ग है किसान परेशान हैं वेरोजगार परेशान हैं सरकारी कर्मचारी परेशान हैं पुलिस को तो खुली छूट मिल गयी है कि जनता से जितना चाहे लूट लो आज पुलिस बिना पैसे के कोई भी काम नही कर रही है l

[object Promise]
पीलीभीत तहसील अमरिया में हुए समाजवादी पार्टी के धरना प्रदर्शन में उमड़ा जनसैलाव

किसानों का गल्ला बिचौलिये औने पौने दाम पर खरीदते हैं किसानों को गन्ने का पैमेंट नही मिल पा रहा है आज प्रदेश में सड़कों की हालत बदतर हो चुकी है जो सड़के समाजवादी पार्टी की सरकार में बनी थीं आज तक उन पर कोई भी मरम्मत नही कराई गई है आज हमारे प्रदेश में मां बेटियों की इज़्ज़त से खेला जा रहा है कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वअस्त हो चुकी है बलात्कारी को किसी का डर नही है हत्याओं का ग्राफ दिन व दिन बड़ता जा रहा है बिजली की दरों में बेतहाशा बृद्धि हो गयी है जिसको गरीब आदमी नही चुका पा रहा है।आज मंहगाई चरम पर है प्याज और लहसुन के दाम आसमान छू रहे हैं जिससे लोग जनता बेचैन है ।

 

सब गलत कार्य हो रहे है सरकार नशे में चूर होकर हर क्षेत्र में अत्याचार किये जा रही है । धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं व क्षेत्रीय लोगों का हुजूम उमड़ा अपनी मांगों को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी अमरिया के माध्यम से राजपाल महोदय को भेजा गया है।धरने को सपा के निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष असलम जावेद अंसारी,महासचिव तस्लीमुस्सान खान,जिला पंचायत सदस्य रियाज खान,सरदार पलविंदर सिंह,रूपराम कश्यप,जिला पंचायत सदस्य गयासुद्दीन,मोहम्मद आरिफ,अटल बाल्मीकि,रिंकू पांडेय,आदि वक्ताओं ने संबोधित किया

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *