नई दिल्ली । रियायंस जियो के मार्किट में आने के बाद से ही सभी टेलिकॉम कंपनियों के बीच अपने ग्राहकों को सस्ते पैक देने की होड़ लगी रहती है। ग्राहकों को सस्ते पैक देने के कारण देश की लगभग सभी टेलिकॉम कंपनियों को भारी नुकसान उटाना पड़ा है। ऐसे मे टेलिकॉम कंपनियां मोबाइल यूजर्स को तगड़ा झटका देने की तैयारी में है।
दरअसल, टेलिकॉम कंपनियां अपनी नई स्ट्रैटेजी के तहत फ्री इनकमिंग सर्विस को बंद करने पर विचार कर रही है। जी हां, अब आपको इनकमिंग कॉल सुनने के लिए भी रिचार्ज करवाना पड़ सकता है। इसका मतलब ये हुआ कि आपको मिल रही मुफ्त इनकमिंग सर्विस अब बंद हो सकती है। गौर हो कि वोडाफोन, एयरटेल, आइडिया जटेलिकॉम कंपनियां इनकमिंग कॉलिंग के लिए मिनिमम रिचार्ज प्लान भी लॉन्च करना शुरू कर दिया है। कंपनियों ने इनकमिंग कॉल के लिए 35 रुपए, 65 रुपए, 95 रुपए के प्लान पेश किए हैं। इन प्लान की वैधता 28 दिन होगी।
सूत्रों ने कंपनी के हवाला से बताया है कि उन्होंने ऐसे ग्राहकों की सूची तैयार की है, जो नियमित रिचार्ज नहीं कराते और अपना कनेक्शन सिर्फ इनकमिंग कॉल सुनने के लिए चला रहे है। अब ऐसे ग्राहकों को इनकमिंग कॉल के लिए भी रिचार्ज करवाना होगा। इसके लिए एयरेटल और वोडाफोन ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए सबसे कम 35 रुपए वाला प्लान पेश किया है, जिसे रिचार्ज कराकर उपभोक्ता को 26 रुपए बैलेंस के तौर के साथ-साथ 28 की वैलिडिटी के लिए इनकमिंग और आउटगोइंग की सुविधा मिलती है। बैलेंस खत्म होने पर आउटगोइंग तो बंद हो जाएगी, लेकिन 28 दिनों तक इनकमिंग कॉल जारी रहेगी।
Leave a Reply