[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : जिले में अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा ऊर्फ बैरिया तालाब में ताजिया दफन करने गये पांच किशोर तालाब में नहाने के दौरान डूबने लगे। इसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक अन्य को अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तीन किशोरों का इलाज नजदीक के गोरखपुर जिले में स्थित पिपराइच प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर इलाज हो रहा है।
बेलवा उर्फ बैरिया के पास कर्बला पर लोग मंगलवार की देर शाम को ताजिया दफन करने पहुंचे। लोगों में शामिल पांच किशोर वहीं बगल में स्थित तालाब में नहाने लगे। गहरे पानी में चले जाने से वे डूबने लगे। गांव के कुछ लड़के उन्हें डूबते देखकर शोर मचाने लगे। मौके पर पहुंचे ग्रामीण डूब रहे किशोरों को बचाने की कोशिश किये। राजा पुत्र अनुरुद्ध उम्र 12 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। जबकि अरमान पुत्र मुशाहिद उम्र 15 वर्ष को अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बन्हू पुत्र गूगल, सहजादे पुत्र विस्मिल्लाह एवं रुमान पुत्र बसारत को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल गोरखपुर जिले के पिपराइच स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।
Leave a Reply